सरसीवा: जमीन के लिये क्यों अपील किये हो कहकर मारपीट

सरसीवा (काकाखबरीलाल ). सहनुलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बेंगपाली का निवासी है दिनांक 02.03.2023 को दोपहर करीबन 01.00 बजे उनके भतीजा मिठाई लाल चौहान के बेटी कि शादी में आंगन में मंडप के पास बैठा था तभी मिठाई लाल का भाई भागीरथी चौहान पिता भुखाउ चौहान पास आया और जमीन के लिये क्यों अपील किये हो बोलकर सभी के सामने गंदा गंदा गाली देने लगा जिसे मना किया तब बांये गाल को एक झापड मार दिया और धक्का दे दिया तब वह गिर गया जिससे दाहिने हांथ के कलाई के पास चोंट लगकर सुजन है पत्नी मिथीला छुडाने आये तो उसे भी गला पकडकर फेक दिया उसके भी बांये भुजा में दर्द हो रहा है भागीरथी जान से मारने की धमकी दे रहा था घटना को मिठाई लाल के सास तथा मिटठू के सास व रीना देखे सुने हैं पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
























