लॉकडाउन से सैकड़ों लोग हो चुके, हैं बेरोजगार

सरायपाली (काकाखबरीलाल).आज पुरा विश्व कोरोना महामारी से जुझ रहा है. कोरोना वायरस के खातिर मार्च से लॉकडाउन लगा दिया गया था. इसके पश्चात लॉकडाउन अनलांक हो गया है. लेकिन ठेला लगाकर बेचने वाले लोगों का धंधा बंद सा हो गया है. तो वे लोग नया रोजगार के साधन ढुढ़ रहे हैं. सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं, उनके लिए परिवार के भरण पोषण के लिए अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. चुकि बस जैसे परिवहन के साधन बंद है. जिससे युवा एक स्थान से दुसरे जगह काम के लिए जाने में भयंकर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. काकाखबरीलाल की टीम ने परसराम पटेल से चर्चा के दौरान बताया कि वे गाँव में लगने वाले बाजार में सब्जी बेचने का काम करते थे.लेकिन जब से लॉकडाउन हुआ उनका व्यापार पुरी तरह बंद हो गया है . जिससे उनको अपने परिवार के भरण पोषण में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. वही वाहन चालक राजु पटेल बताते हैं कि जब से लॉकडाउन हुआ तब से वाहन की बुकिंग कम हो गया है. जिससे मेरे परिवार काफी आर्थिक समस्या से जुझ रहे हैं.


























