रायपुर

छत्तीसगढ़ के शहीद पर सीएम बघेल का बड़ा ऐलान

रामकुमार नायक,रायपुर(काकाखबरीलाल)। लद्दाख के गलवान घाटी में बीते दिनों भारतीय जवानों और चीनी सैनिकों के बीच हुए हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। शहीद जवानों में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला निवासी गणेश राम कुंजाम भी थे। आज शहीद गणेश राम कुंजाम का पार्थिव शरीर राजधानी रायपुर पहुंचा, यहां उन्हें एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस दौरान देखा गया कि सीएम भूपेश बघेल खुद शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कांधा देने आगे आए और उन्होंने गणेश राम को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए ऐलान किया है कि महान सपूत पर हमें गर्व है सदाहत बेकार नहीं जाएगी,
जिस स्कूल में शहीद गणेश राम पढ़ते थे, उस स्कूल का नाम शहीद जवान के नाम से रखा जाएगा एवं परिवार को 30 लाख की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, डीजीपी डीएम अवस्थी, समेत कई अधिकारी और नेता मौजूद हैं।

बता दें कांकेर के गीधाली गांव के सपूत गणेश कुंजाम लद्दाख में तैनात थे। गलवानी घाटी में चीनी सेना से हिंसक झड़प में वे घायल हो गए थे। उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। इस झड़प में 20 जवान शहीद हो चुके हैं।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!