सरायपाली: हाथ मुक्का से मारपीट


सरायपाली. आरक्षी केद्र में रोहन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम छिबर्रा थाना सरायपाली का निवासी है एम0ए0 की शिक्षा प्राप्त किया है। खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 25.10.2023 को मोटर सायकल से परिवार के अरूण प्रधान के घर से मिलकर वापस अपने घर आ रहा था करीब शाम 6.30 बजे घसिया विश्वकर्मा के घर के पास पहुंचा था तभी देखकर अपेश जाल एवं उसका भाई पिंटू जाल बिना कारण के मोटर सायकल को रोक लिये और गंदी गंदी गालियां देने लगे गाली गलौच करने से मना किया तो दोनों भाई अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं अपेश जाल अपने पास रखे डण्डा से मारने का प्रयास किया । मारपीट करने से बायें गाल एवं कान में चोट लगी है। घटना को निद्रा विश्वकर्मा देखी सुनी है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























