बागबाहरा

बागबाहरा: धारदार कैची से वार

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर धारदार कैची से मारपीट का मामला सामने आया है। पराग घृतलहरे  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सोनापुटी थाना बागबाहरा का निवासी है, कक्षा 12वीं तक पढाई किया है, रोजी मजदूरी का काम करता है, दिनांक 29/12/2024 को  घुंचापाली चण्डी मंदिर स्थित पहाडी में प्रतिदन भालू के आने से उनका देखरेख खाना पीना एवं आम जनता को उनके से दूर रखने का काम राजा चन्द्राकर के साथ कर रहा था उसी सयम बागबाहरा के विक्की जिससे कुछ दिन पहले जान पहचान हुआ था वह तार घेरा के अंदर गया तो उसे होशियार चंद बाहर निकल बोलने पर वह वहां से निकल कर चला गया बाहर खडे उनके दोस्त आकाश निषाद ,कुणाल यादव, हिमांशु बघेल आये और विक्की भाई को कैसे बाहन निकाल दिया कहकर   अश्लील गंदी-गंदी गाली देते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे और आकाश निषाद हाथ में रखे धारदार कैची से  पीठ में मारा जिसे देख राजा चन्द्राकर व मंदिर में काम करने वाले कर्मचारी बीच बचाव कर छुडाये तो वह लोग दुबारा विक्की भाई के साथ लगेगा तो तुम्हें जान से मार देंगे कहकर जान से मारने की धमकी देते चले गये। मारपीट से पीठ, सिर एवं शरीर के अन्य भाग में चोट लगा है दर्द है।  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!