महासमुंद

सांसद ने बनाया रोडमैप,जिससे सैकड़ो ग्रामीणों को पहुँचेगा फायदा

महासमुंद(काकाखबरीलाल)।महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू अनुपयोगी पानी को उपयोग में लाने रोड मैप तैयार कर रहे हैं जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों का फायदा होने वाला है सांसद साहू ने बताया यदि सिकासेर बांध गरियाबंद का उलट का पानी चंडी बांध तक पहुंचा दिया जाता है जिसके लिए केवल 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी है तो वह पानी चंडी बांध को भी भर देगा चंडी बांध भरने के बाद वह पानी आगे बढ़ते हुए शेर जामगांव मैं जो नाला है उसके माध्यम से वहां के बांध को और वही चंडी बांध का उलट का पानी जोक नदी से आगे बढ़कर सिंगारपुर जो कि एक बहुत ही महत्वपूर्ण जल परियोजना के रूप में देखा गया और कांग्रेस में जिसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है वहां का बैराज भी इससे भर पाएगा और यह सभी क्षेत्रों में जितने भी ग्रामीण गांव आते हैं उन सभी को यह सिकासेर बांध के उलट का पानी का फायदा मिल पाएगा सांसद ने आगे बताया सिंगारपुर जल परियोजना जो कि अभी ठंडे बस्ते पर है यदि यह सिकासेर बांध का पानी सिंगारपुर बैराज तक पहुंच जाता है बांध तक पहुंच जाता है तो सिंगारपुर परियोजना में लगने वाले व्यय के 25 परसेंट राशि में ही अन्य बांध में भी यह पानी पहुंच जाएगा जिससे इस संपूर्ण क्षेत्र के ग्रामीणों को इसका त्वरित लाभ मिल जाएगा

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!