मृत्यु भोज करने के बाद महिला -पुरुष फूडपॉइजनिंग का शिकार हो गए

(पटेवा काकाखबरीलाल).
पटेवा थाना क्षेत्र के दर्रीपाली में मृत्यु भोज करने के बाद 25-30 लोग फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए है। सभी महिला पुरुषों को चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को ग्राम दर्रीपाली में एक बुजुर्ग महिला दुकलहीन बाई की मौत के बाद मृत्यु भोज का कार्यक्रम रखा गया था। गुरुवार को रात में भोज हुवा, रात में जो भोजन बच गया था उसे सुबह लगभग 30-40 लोगों को परोसा गया, रात का बासी भोजन करने के बाद सभी को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। मामला गम्भीर होते देख सभी पीड़ित लोगों को तुमगांव और महासमुन्द के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में बहरहाल 12 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं तो 10 लोगों का उपचार तुमगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
तबियत फिलहाल स्थिर है। जिला अस्पताल में भर्ती 6 महिला और 6 पुरुष में दुलास ध्रुव, खिलेश ध्रुव, संतु ध्रुव, सीमाराम ध्रुव, दीपक ध्रुव, रामेश्वरी ध्रुव, सीता यादव, लाती ध्रुव, नेहा ध्रुव, मनटोरा ध्रुव और सुखम बाई ध्रुव के नाम शामिल है। इनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग ने एक अलग वार्ड में निगरानी में आइसोलेशन में रखा है। डॉ. परदल के मुताबिक इन मरीजों में उल्टी दस्त के अलावा फिलहाल सर्दी, खांसी, बुखार जैसे कोई सिम्टम्स नहीं है। गौरतलब है कि शासन प्रशासन लॉक डाउन का शक्ति से पालन करने में लगे है ताकि लोग अपने घर मे रहे और सुरक्षित रहे बावजूद इसके कुछ जगहों पर इसका उल्लंघन खुलेआम किया जा रहा है।





















