बसना

बसना: अज्ञात वस्तु से वार मामला दर्ज

बसना@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत पुरानी रंजीश की बात को लेकर अज्ञात वस्तु से मारपीट करने का मामला सामने आया है। श्रीधर कैवर्त ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम गढपटनी का रहने वाला है साक्षर  है रोजी मजदूरी का काम करता है   दिनांक 26/10/2025 को शाम करीबन 06-30 बजे पुरानी रंजीश की बात को लेकर गांव का ताराचंद कैवर्त  पत्नी सोनई बाई से  अश्लील गाली गलौज करना बताने पर  ताराचंद का ग्राम गढपटनी डीपापारा में होना पता चलने पर उसे समझाया जिसके पश्चात ताराचंद वहां से चला गया कुछ देर बाद घर वापस जा रहा था तरूण कैवर्त के घर के सामने रोड में पहुंचा था उसी समय ताराचंद कैवर्त द्वारा गंदी गंदी गाली गलौज कर अपने हाथ में रखे किसी अज्ञात वस्तु से सिर, चेहरा एवं जबडा में मारकर चोट पहुंचाया है खुन निकला है घटना के बारे में तरूण कुमार कैवर्त, लाला कैवर्त एवं अमरनाथ कैवर्त को बताया  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!