छत्तीसगढ़राजनिती

जोगी कांग्रेसी प्रदेश भर में नगरीय निकाय चुनाव लड़ने तैयार…सुप्रीमो अजीत जोगी ने कहा…जीतने वालों को देंगे टिकट… सरायपाली से डॉ अनामिका पॉल मीटिंग में हुई शामिल..

रायपुर. (काकाखबरीलाल) । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता भगवानू नायक ने बताया आगामी नगरी निकाय चुनाव की तैयारी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के द्वारा जोर-शोर से की जा रही है।

इसी कड़ी में आज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक अनुग्रह में पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत राजकीय गीत अरपा पैरी के धार… से की गई।

बैठक में प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लडऩे का निर्णय लिया गया है। जल्द ही प्रत्येक वार्ड से तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा एवं जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट दी जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री जोगी ने कहा हमारी पार्टी जमीन से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे, कोई भी नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित ना हो, यह हमारा प्रयास होगा। स्थानीय लोगों को रोजगार मिले इसकी व्यवस्था की जाएगी। हमारे प्रत्याशी के जीते वार्ड में शराब दुकान और बीयर बार खोलने की अनुमति नहीं दी जावेगी।

श्रीजोगी ने कहा नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी का व्यक्तित्व और कार्यशैली उसके जीत पर निर्भर करता है इसलिए हमारी पार्टी के द्वारा जमीन से जुड़े हुए नेताओं, कार्यकर्ताओं को और जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। प्रदेशभर से दावेदारों के बायोडाटा आ रहे हैं। जल्द ही हमारी पार्टी 3-3 लोगों के नाम का पैनल तैयार करेगी और पार्टी प्रत्याशी का घोषणा किया जाएगा।

बैठक में श्री जोगी ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा धान खरीदी के नाम पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है।

जोगी शासनकाल में भी केंद्र सरकार ने धान खरीदी पर सहयोग नहीं किया था तब जोगी सरकार ने अपने दम पर प्रदेश के किसानों का एक-एक दाना धान को खरीदा था और देश में पहली बार धान खरीदी शुरू की गई थी ।

ऐसे में भूपेश सरकार को केंद्र के भरोसे ना रहते हुए और नौटंकी ना करते हुए जल्द से जल्द किसानों की धान खरीदी शुरू करनी चाहिए, धान पर राजनीति नही करनी चाहिए।

बैठक में पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी महामंत्री, महेश देवांगन, मीडिया चेयरमैन इक़बाल अहमद रिजवी, मती रिचा जोगी, रायपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन, श्रीमती अनामिका पाल जी, राहिल राउफ ी, प्रदीप साहू, गजेंद्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!