
रामकुमार नायक,रायपुर.:-लम्बे समय तक रायपुर उत्तर विधानसभा में बीजेपी के उम्मीदवार घोषित नहीं से नेताओं की धड़कन भी बढ़ गई थी।दूसरे चरण की सीटों को तय करते समय इस सीट को छोड़ दिया। लेकिन आज भाजपा ने रायपुर उत्तर विधानसभा के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है ।इस बार फिर से श्रीचंद सुदरानी को मौका दिया गया है,, श्रीचंद सुंदरानी रायपुर उत्तर विधानसभा के वर्तमान विधायक भी है जातिगत समीकरण बढ़िया होने का फायदा भी पूर्व चुनाव में मिला था,उस वक्त भी टिकट और जीत दोनों मिली।

लम्बे समय तक टिकट फ़ाइनल नही होने से श्रीचंद सुंदरानी के हाव-भाव में निराशा नजर आ रही थी। रायपुर उत्तर विधानसभा के लिए बीजेपी के दावेदारों में छत्तीसगढ़ चुनावी चाणक्य माने जाने वाले बृजमोहन अग्रवाल के करीबी सुनील सोनी एवं संजय श्रीवास्तव और केदार गुप्ता भी शामिल थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर उत्तर विधानसभा के लिए फिर से श्रीचंद सुंदरानी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।





























