महासुमंद

तुमगांव: गाली गलौज कर  हाथ मुक्का से पिटाई

तुमगांव@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर  हाथ मुक्का से पिटाई का मामला सामने आया है।आशा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कांपा का निवासी है रोजी मजदूरी का काम करती है पढी लिखी नही है दिनांक 20.07.2025 को   अपने घर पर ही थी  बहु के साथ कहा सुनी हुआ था जिस पर  पति अपने भाई गणेश बंजारे को  बहु को समझा देंगे कहकर बुलाने जा रहे थे नीम चौक के पास  बहु के भाई परमानंद और टोहल द्वारा मेरी बहन से क्यो लड़ाई झगड़ा, गाली गलौज करते हो कहकर पति को,  अश्लील गाली गलौज करते हुए झुमाझपटी करने लगा जिससे उसका बनियान फट गया। उसी समय अपने पति को बुलाने जा रही थी कि करीबन 12 बजे नीम चौक के पास दोनो भाई पति के साथ झुमा झपटी करते देख बोली क्यो झुमाझपटी कर रहे हो। तब परमानंद और टोहल दोनो एक राय होकर तुम भी मेरी बहन से लड़ाई झगड़ा गाली गलौज करती हो कहकर बाल पकड़कर  अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया। मारपीट करने से  मुंह से खून निकल रहा था हाथ में खरोच आया था घटना को गांव के कोटवारिन, देवर गणेश बंजारे देखे सुने है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!