छत्तीसगढ़

महासमुन्द : जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में ग्लूकोमा स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में 06 से 12 मार्च तक “विश्व ग्लूकोमा सप्ताह“ मनाया गया। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.आर.बंजारे के मार्गदर्शन एवं अंधत्व निवारण के नोडल अधिकारी डॉ. मंजूषा चन्द्रसेन द्वारा नागरिकों को आँखों में होने वाली बीमारी ग्लूकोमा की जानकारी दी गई।
इस दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में ग्लूकोमा स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 40 वर्ष से अधिक उम्र के 4773 व्यक्तियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया तथा 523 व्यक्तियों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया। जहां ग्लूकोमा के 19 संदेहास्पद मरीज पाए गये। जिनके उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, एन.जी.ओ. को रेफर किया जाएगा।
नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा ग्रामीण स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आशा कार्यकर्ता एवं मितानिन को शामिल करके ग्लूकोमा से होने वाली स्थायी दृष्टिहीनता से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार किया गया है। तथा ग्लूकोमा की पहचान, उपचार आदि के बारे में जानकारी दी गई।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!