शादी कार्ड बट चुके थे, लेकिन मोदी जी का भाषण सुना तो बदला इरादा

(देश दुनिया काकाखबरीलाल).
शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। मेहमानों को निमंत्रण कार्ड भी भेज दिए गए थे। बाकी था तो सिर्फ मंडप और फेरे की रस्में। सबकुछ तय होने के बाद भी शहनाई नहीं बजी क्योंकि कोरोनावायरस के कारण देश में लॉकडाउन है। एक साथ चार शादियां स्थगित कर दी गई।
सभी परिजनों ने कहा कि देश पहले है, संकट की यह घड़ी टल जाए फिर मांगलिक कार्य संपन्न हो जाएंगे। मांगलिक कार्यों की वजह से अमंगल फैले, ऐसे काम नहीं करेंगे। पालकों ने समवेत स्वर में कहा कि मांगलिक आयोजन बाद में भी कर लेंगे और इसके लिए अपने मेहमानों से क्षमा भी मांग लेंगे, लेकिन अभी समूह में जमा होना ठीक नहीं है। पलारी ब्लॉक के ग्राम गिर्रा गांव में लखेराम धीवर ने बताया कि उनके घर पर बुधवार 25 मार्च को उनकी बेटी की शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। इसके लिए घर के करीबी रिश्तेदार मेहमान आ चुके थे मगर अचानक मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन को बढ़ाते हुए 14 अप्रैल तक पूरे देश में 144 लागू करने की घोषणा कर दी। बेटी प्रिया रीना धीवर की शादी मुड़पार गनियारी निवासी रोशन पिता शिवचरण से तय हुई थी, जिसकी बारात 27 मार्च को आनी थी। आनन फानन में इसे स्थगित करते हुए वर पक्ष के लोगों से स्थिति सामान्य होने तक इंतजार करने का निवेदन किया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार भी कर लिया।



























