छत्तीसगढ़

CRPF का जवान बना शराब तस्कर, पुलिस ने पकड़ा

छत्तीसगढ़ में CRPF से बर्खास्त हुआ जवान शराब तस्कर बन गया। पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश की शराब को रायपुर में तस्करी करते हुए पकड़ लिया है। उसके साथ एक और आरोपी पकड़ा गया है। दोनों के पास से 4 लाख रुपए की शराब मिली है। शराब तस्करी के चक्कर में ही CRPF ने उस जवान को कुछ समय पहले बर्खास्त कर दिया था। इसके बावजूद वो शराब तस्करी कर रहा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, मंगलवार को रायपुर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग शराब बेचने के चक्कर में सिविल लाइन इलाके में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस लगातार इस इलाके में आने-जाने वाली संदिग्ध गाड़ियों की जांच कर रही थी। इस बीच अशोका अस्पताल के पास भी पुलिस ने एक कार को पकड़ा। कार के अंदर 2 लोग सवार थे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने अपना नाम गणेश जैन और शेख मुईन बताया।

बोरियों में छिपाई थी शराब

पुलिस ने पूछताछ के बाद कार की तलाश ली तो पता चला कि दोनों ने कार के अंदर बोरियों में शराब छिपाकर रखी थी। इन बोरियों में 8 पेटी अंग्रेजी शराब रखी गई थीं। इसके बाद पुलिस ने इनसे दस्तावेज मांगे थे, तो दोनों दस्तावेज भी नहीं दिखा सके। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और शराब की पेटियां और कार को जब्त कर लिया है।

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस ने बताया कि गणेश जैन सीआरपीएफ का बर्खास्त आरक्षक है। अगस्त महीने में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका था। इसी वजह से उसे सीआरपीएफ ने बर्खास्त कर दिया था। एक बार फिर से पुलिस ने उसे शराब तस्करी करते हुए पकड़ लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!