सरायपाली

बलौदा:लोहे के सरिया से पिटाई

बलौदा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सत्यप्रकाश सिदार ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम जामपाली का निवासी है, कृषि मजदूरी का काम करता है। दिनांक 25/02/2024 के शाम लगभग 05.00 बजे अपनें घर के पीछे बाड़ी में खड़ा था, तब  बड़ा भाई रणजीत सिदार व भतिजा जगन्नाथ सिदार पास आये और  हिस्से की बाड़ी को मेरा है तुम इस पर कब्जा क्यों किये हो बोलकर  गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये, जान से मारनें की धमकी देकर लोहे के सरिया से मारपीट किये, जिससे सिर में चोट आया एवं खून निकला था। घटना को देखकर पास में खड़ी पत्नि प्रतिमा सिदार बीच-बचाव की है। घटना को  अपनें जीजा लखेराम सिदार को मोबाईल के माध्यम से बताया, जो घर आकर एम्बुलेंस बुलवाकर ईलाज के लिये अस्पताल लेकर गया।  पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!