उड़ान दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष आवासीय विद्यालय में मनाया गया दिव्यांग दिवस

सरायपाली (काकाखबरीलाल). 3 दिसंबर 2021 को विश्व दिव्यांग दिवस के पावन अवसर पर उड़ान दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष आवासीय विद्यालय सरायपाली में दिव्यांग जनों के लिए शाला परिवार की ओर से दिव्यांग दिवस मनाया गया ,जिसमे विद्यालय के बच्चे एवं बाहर से आए हुए दिव्यांगजन अपना अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किए , स्कूल की संचालिका उमा साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि
संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के बाद 1992 से 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा
जिसका उद्देश्य दिव्यांग जनों को समान अवसर प्रदान कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना , बाधा युक्त शिक्षा प्रदान करना , लोगों को दिव्यांग जनों के प्रति जागरूक करना । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में चंद्रकला देवी साहू व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 , एसडीएम नम्रता जैन , जनपद पंचायत सीईओ स्निग्धा तिवारी ‘ B.EO नंद जी ‘ A.B o दीवान ‘ समिति के उपाध्यक्ष हेमंत साहू , कमला साहू एवं समिति के सदस्य गण सामान्य नागरिक बसना के क्षेत्र से एहसान दानी जी ‘ सोनू श्रीवास्तव ‘भजन गायक सरायपाली से दीपक शर्मा , भारत पेट्रोलियम लक्ष्मीनारायण अग्रवाल एवं विशेष शिक्षक गुलशन साहू ,विनय यादव वाद्य यंत्र के लिए केंजुवां प्राचार्य आदि मौजूद रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाये ।
























