अनुभव भरा रहा शेडो कलेक्टर हरप्रीत छबड़ा का दिन…

रिपोर्टर -नन्दकिशोर अग्रवल
महासमुंद – छत्तीसगढ़ शासन के अभिनव पहल यूथ स्पार्क के माध्यम से छत्तीसगढ़ के युवाओं को अखिल भारतीय सेवा की कार्यविधि एवं प्रशासनिक अनुभव से अवगत कराने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय महासमुंद में कलेक्टर के रूप में हिमशिखर गुप्ता एवं शेडो कलेक्टर के रूप में चयनित बागबाहरा निवासी एम काम अंतिम वर्ष की छात्रा हरप्रीत कौर छाबडा अपने अनुभव को संयुक्त रुप से कलेक्टर चेंबर में साझा किए । दो कलेक्टर की मौजूदगी में पहली दफा स्वयंसेवी संस्था दिव्यांग मित्र मंडल पिथौरा ने दिव्यांग सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सौजन्य भेंट कर अपनी सालाना गतिविधियों की जानकारी एवं भावी योजनाओं की रूपरेखा सम्मानित क्लेक्टरद्वय के समक्ष प्रस्तुत किया ।


दिव्यांग मित्र मंडल की प्रस्तुतिकरण से काफी प्रभावित हुई और सामाजिक गतिविधियों को सतत रूप से क्रियान्वयन के लिए मागदर्शन प्रदान किया एवं उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए सराहना की। उन्होंने दिव्यांग मित्र मंडल को आश्वस्त किया कि अगर उनका चयन अखिल भारतीय सेवा में होता है तो कार्यक्रम क्रियान्वयन में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में खुद पहल करेंगी ।दिव्यांग मित्र मंडल के संयोजक बीजू पटनायक योजना एवं प्रबंधन प्रभारी हेमंत खुटे एवं सहयोगी संजय श्रीवास्तव ने उनका स्वागत बुके भेंट कर किया। इस दौरान कलेक्टर हिम शिखर गुप्ता के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण ,जनप्रतिनिधिगण एवं मीडिया कर्मी विशेष रूप से उपस्थित थे।

























