पिथौरा

​विधायक प्रतिनिधि ने लिया लोक सुराज अभियान का जायजा

रिपोर्टर-नंद किशोर अग्रावल
काकाखबरीलाल पिथौरा – लोक सुराज अभियान के तहत स्थानीय लोक निर्माण विभाग परिसर में लगाये गए शिविर स्थल का विधायक प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा ने जायजा लिया। 12 जनवरी से चल रहे प्रथम चरण में आवेदन संकलन की जानकारी ली। लोक सुराज अभियान इस बार तीन चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण 12 जनवरी से प्रांरभ हो चूका है। प्रथम चरण का अभियान 14 जनवरी तक चलेगा। इसी तरह द्वितीय चरण 15 जनवरी से 11 मार्च तथा तृतीय चरण 12 मार्च 31 मार्च तक समाधान शिविर के रूप मे आयोजित होगें। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि लोक सुराज अभियान के प्रथम चरण 12 से 14 जनवरी तक आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में आवेदन पत्र लिये जायेगें। इस अवसर पर मोनेन्द्र साटिया, सुलेमान ग्वाल, मोहन लाल प्रजापति, श्याम कुमार तिवारी सहित वार्ड क्रमांक 1 से 7 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!