छत्तीसगढ़बसनारायपुर

हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ का प्रोत्साहन पुरस्कार एवं सम्मान समारोह

रायपुर की खास रिपोर्ट

रामकुमार नायक जनसंचार एवं पत्रकारिता रायपुर

  1. रायपुर : – छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के तत्वावधान में दिनांक 12 जनवरी को राजधानी में आयोजित प्रोत्साहन पुरस्कार एवं सम्मान समारोह 2018 बी. टी.आई. ग्राउंड शंकर नगर रायपुर में रखा गया था, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री छ. ग. शासन विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजमोहन अग्रवाल मंत्री छ. ग. शासन उपस्थित थे , बुनकर सहकारी समिति मर्यादित के प्रदेश भर के पदाधिकारी एवं सदस्य की एकजुटता देखने को मिली।
    उक्त कार्यक्रम में बुनकर समाज के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। छ. ग. में सर्वश्रेष्ठ साड़ी बाधी फेरा साफ्टा बुटी जाला कॉटन साड़ी सत्र 2015 – 16 ,बनाने वाले मनीष कुमार देवांगन पिता तुलाराम देवांगन निवासी – भंवरपुर,थाना – बसना , जिला महासमुंद छ. ग. को 1 लाख रुपये का चेक पुरस्कार के रूप में दिया गया एवं जागृति बुनकर सह .स.मर्या. भंवरपुर के 12वीं के मेधावी छात्र शिवानंद देवांगन पिता स्व. संतलाल देवांगन को 7100 रु. रामनाथ देवांगन पिता जगदीश देवांगन को 7100 रु. गोपाल देवांगन पिता गोवर्धन देवांगन को 5100 रु. राजू देवांगन पिता राधेश्याम देवांगन को 3100 रु. एवं कला मंदिर बुन. सह. स.मर्या. भंवरपुर के उत्कर्ष देवांगन पिता केशव देवांगन को 7100 रु. पुरस्कार के रूप में दिया गया एवं 10 वीं के कु. भूमिका देवांगन पिता किर्तन लाल देवांगन, को 6100 रु. जगदीश देवांगन पिता राधेश्याम देवांगन को 4100 रु. भारत देवांगन पिता परदेशी देवांगन को 2100 रु. कु. उन्नति देवांगन पिता केशव देवांगन 8100 रु. दिया गया । जागृति बुनकर सह .स.मर्या. भंवरपुर के सभी पदाधिकारियों द्वारा मेधावी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!