तुमगांव:हाथ मुक्का से मारपीट

तुमगांव । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है। ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम अछोली का निवासी है रोजी मजदूरी का काम करता है दिनांक 02.08.2025 को काम से ग्राम अछोला गया था जहां से वापस अपने गांव अछोली आ रहा था अशोक चंद्राकर किराना दुकान के पास पहुंचा था तभी करीबन रात 08.15 बजे वहां पर उपस्थित होरीलाल विश्वकर्मा देखकर तुम साहू समाज के लोग ही गांव में सियानी का काम करते हो बोलकर गंदी गदी गाली देने लगा तब उसे बोला कि भाई मैं मजदूर आदमी हूं मुझे क्यो बोल रहे हो जो गांव का सियान है उसे बोलो वहां पर उपस्थित रामाधार यादव, सेवक निषाद घटना को सुने है उसके बाद वहां से अपने घर चला गया फिर कुछ देर बाद होरीलाल विश्वकर्मा, यशवंत विश्वकर्मा के साथ घर के पास आकर मेरा नाम लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे तब अपने भतीजे लोकेश साहू को फोन लगाकर बताया कि होरीलाल और यशवंत घर के सामने आकर गाली गलौज कर जान से मारने की दे रहे है तब भतीजा लोकेश साहू और ओमप्रकाश साहू दोनो घर आये फिर वहां से घटना के संबंध में पूछने के लिए अशोक चंद्राकर के दुकान के पास जा रहे थे तब स्वयं मैं भी उनके साथ चला गया तो वहीं पर यशवंत विश्वकर्मा मुझसे बहस बाजी करने लगा और पास में रखे पत्थर से फेंककर सिर पर मारा और वहीं पर उपस्थित उसके पिता संतनू विश्वकर्मा द्वारा गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मार पीट करने लगा मारपीट से सिर एवं गले में चोट आया। झगड़ा को लोकेश साहू और ओमप्रकाश साहू छुड़ाये। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















