सरायपाली
सराईपाली में यातायात ब्यवस्था सुधार के लिए, वाहन चैकिंग कर,किया गया लोगों को जागरूक

(सराईपाली काकाखबरीलाल).
सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका बनर्जी कि अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा जयस्तंभ चौक पर तीन सवारी, बिना नंबर ,बिना हेलमेट, बिना गाड़ी कागजात वाले वाहन चालको को रोककर यातायात नियम बताते हुए समझाइश दिया गया एवं लोगों को जागरुक किया जा रहा है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट लगाकर ही सफर करें। साथ ही भविष्य में नियमनुसार यातायात नियमों का पालन कर सफर करने की समझाइश दिया गया। साथ बताया गया कि भविष्य में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान काटकर, कोर्ट में प्रस्तुत किये जाने की बात कही गई।
AD#1




























