राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृत्ति परीक्षा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय मोहदा के 4 बच्चों का चयन

सरायपाली( काकाखबरीलाल). राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृत्ति परीक्षा के अन्तर्गत विगत 13 दिसंबर 2020 को कक्षा आठवीं के विधार्थियो के लिए परीक्षा आयोजित किया गया था , जिसमें छतीसगढ़ भर के विधार्थियो ने इस परीक्षा में भाग लिया था. इस परीक्षा में 2666 विधार्थियो ने परीक्षा दिया था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद रायपुर द्वारा 21 जून को छतीसगढ़ के छात्रवृत्ति के लिए चयनित विधार्थियो की चयन सूची जारी किया गया. इस परीक्षा में 631 विधार्थियो का चयन हुआ. चयनित विधार्थियो को शासन द्वारा कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक प्रतिमाह 1 हजार की छात्रवृत्ति दिया जाता है. जिसमें महासमुंद जिले के 46 विधार्थियो का चयन इस छात्रवृत्ति के लिए हुआ है. सरायपाली विकासखंड के अन्तर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मोहदा के 4 छात्रों का चयन इस छात्रवृत्ति के लिए हुआ है, जिसमें लीसा साहु, सुमन पटेल , सपना भारद्वाज, कौशल्या राणा का चयन हुआ है. विधालय परिवार मोहदा की ओर से इन चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई.
























