सिघोडा: घर के सामने से बाईक ले उडे चोर

सिघोडा@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।महादेव सिदार ने पुलिस को बताया कि वह साकिन ग्राम परसकोल थाना सिंघोडा जिला महासमुंद का मूल निवासी है, कि दिनांक 24/07/2025 को रात्रि करिबन 09:00 बजे के आसपास अपने मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 13 AT 2901 को अपने घर के सामने खडी कर रखा था अगले दिन दिनांक 25/07/2025 के सुबह करीबन 07:00 बजे उठकर अपने घर के सामने जाकर देखा तो मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 13 AT 2901 कीमती लगभग 20000 रूपये वहां पर नही था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है, गांव के आसपास एवं मोहल्ले मे जाकर पता तलाश किया जिसका कोई पता नही चलने से गांव के तरूण पटेल, राहुल नायक एवं ओमप्रकाश नायक को घटना के बारे मे बताया फिर हम सब मिलकर आसपास पता तलाश किये जिसका कही पता नही चल पाया। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























