सरायपाली

नपा में 11 केवी लाइन डायवर्सन का मामला उफान पर,हो रही है झूठ बोलने वालों को सबक सिखाने की बात

सरायपाली(काकाखबरीलाल)।नगरी निकाय चुनाव को देखते हुए सराईपाली के वार्ड क्रमांक 4 में 11 केवी लाइन डायवर्सन का मामला एक बार फिर गरमा गया है विगत दिनों वार्ड क्रमांक 4 की महिलाओं द्वारा रूबी सिंह ठाकुर की अगुवाई में 11 केवी लाइन के लिए भूख हड़ताल की गई थी जिसमें तमाम जनप्रतिनिधि पहुंचे थे सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद सांसद प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष नगर पालिका पति चंद्र कुमार पटेल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमृतलाल पटेल नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना जहां पर विधुत विभाग से सर्वे करवा कर डिमांड नोट पालिका में भेजने की जवाबदारी कांग्रेस नेताओं ने ली थी एवम अध्यक्ष पति द्वारा वार्ड क्रमांक 4 की महिलाओं को आश्वासन दिया गया था की बिजली विभाग द्वारा डिमांड नोट 11 केवी का दिया जाता है तो नगर पालिका में 11kv लाइन डायवर्शन हेतु सुरक्षित राशि 10 लाख रुपए दी जाएगी परंतु विद्युत विभाग द्वारा 9 लाख 96 हजार का डिमांड नोट नगर पालिका को भेजा गया है जहां नगर पालिका प्रशासन ने प्राप्त राशि नहीं होने की जानकारी चाहिए नगर पालिका प्रशासन ने बताया है कि पालिका में वर्तमान में लगभग छह लाख रुपए हैं यह खबर सुनने के बाद वार्ड क्रमांक 4 की महिलाएं अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं तथा आने वाले नगरी निकाय चुनाव में झूठ बोलने वालों को सबक सिखाने की बात कह रही हैं वहीं सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहर कांग्रेस कमेटी की सचिव रूबी सिंह ठाकुर ने कहा कि यह वार्ड क्रमांक 4 की भोली-भाली जनता के साथ बहुत बड़ा छल है एक बड़ी मांग जो पिछले एक दशक से लगातार की जा रही है जिसमें कोई सुनवाई नहीं हो रही है 6 लोग करंट के कारण अपनी जान गवा चुके हैं लेकिन लोग इतने अहम मुद्दे पर भी झूठ बोलने से नहीं चूक रहे हैं वार्ड की महिलाएं वार्ड के लोग इस झूठ को अब समझ रहे हैं। क्या आने वाले चुनाव में यह बड़ा मुद्दा होगा..? क्या लोग अपने मताधिकार से झूठ बोलने वालों को सबक सिखाएंगे..?

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!