देश-दुनिया

रायपुर : नंदनवन जंगल सफारी में घूमने जाने वालों के लिए खुशखबरी… प्रवेश शुल्क में हुई कमी…. वहां जाने से पहले जाने क्या है नए शुल्क..

रायपुर (काकाखबरीलाल) । राज्य शासन द्वारा नंदनवन जंगल सफारी नवा रायपुर में प्रचलित प्रवेश शुल्क को आधा कर दिया गया है। साथ ही 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और दिव्यांग लोगों के लिए प्रवेश को नि:शुल्क किया गया है। इस आशय का आदेश आज मंत्रालय (महानदी भवन) से वन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 15 नवम्बर को मंत्रिपरिषद की बैठक में जंगल सफारी में प्रवेश शुल्क कम करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था।


आदेश के अनुसार नन्दनवन जंगल सफारी, नवा रायपुर में अब प्रवेश शुल्क 18 वर्ष से ऊपर वयस्क के लिए नान एसी का 100 रूपए तथा एसी का शुल्क 150 रूपए निर्धारित किया गया है।
इसमें 12 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क नान एसी में 25 रूपए तथा एसी में 50 रूपए निर्धारित है। इसके अलावा 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों तथा दिव्यांग लोगों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। इसके पहले 12 वर्ष से ऊपर के वयस्कों से नान एसी में 200 रूपए तथा एसी में 300 रूपए प्रवेश शुल्क लिया जाता था। 
इसी तरह नवा रायपुर स्थित नन्दनवन जू (चिडिय़ाघर) में प्रवेश शुल्क 18 वर्ष से ऊपर वयस्क के लिए 50 रूपए और 12 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए 25 रूपए निर्धारित किया गया है। इसमें 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और दिव्यांग लोगों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!