मस्जिद के अंदर बम धमाका 50 घायल

पाकिस्तान के पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में सोमवार को मस्जिद के अंदर बम धमाका हुआ है. अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 घायल लोग घायल हुए हैं. मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इसके करीब ही आर्मी की एक यूनिट का ऑफिस भी है. धमाके के बाद पाकिस्तान आर्मी ने इलाके को घेर लिया है.पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लास्ट की आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनी गई. पुलिस लाइन्स में मौजूद लोगों का कहना है कि धमाके के बाद धूल और धुएं का गुबार देखा गया. इसके बाद फायरिंग की आवाजें आने लगीं. सोशल मीडिया पर धमाके की जानकारी के साथ शेयर किए जा रहे वीडियो में एम्बुलेंस और बचाव दल को घटना स्थल की ओर जाते देखा जा सकता है.इस इलाके में तहरीक-ए-तालिबान (TTP) पाकिस्तान का खासा दबदबा है और पिछले दिनों इसी संगठन ने यहां हमले की धमकी भी दी थी. इलाके में आपात स्थिति लागू कर दी गई है. फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.



























