चुनाव प्रक्रिया समझाने दिया बच्चों को प्रशिक्षण.

काकाखबरीलाल: प्राथमिक शाला छिबर्रा में आज वोटिंग मशीन को लेकर छात्र- छात्राओं का ज्ञान बढ़ाने के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। जिसमें सभी प्रक्रिया भारत सरकार के निर्वाचन आयोग के अनुसार की गई। जिसमे स्कूल के बच्चों सहित ग्रामवासीयों को चुनाव प्रक्रिया समझाते हुए बीआरसी श्री एफ ए नंद जी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य वोटिंग मशीन के बारे में आम लोगों को जानकारी देना और लोगों में वोटिंग मशीन के बारे में जागरूकता लाना है। चुनाव प्रक्रिया पहले ही समझाने से आगे चलकर बच्चों को परेशानी नही आयेगी।
एबीइओ श्री एल डी चौधरी जी ने बताया की चुनाव मे दो तरह की मशीन उपयोग में ली जाती है। एक तो बेलेट मशीन, जो बीएलओ के पास होती है। जबकि दूसरी मशीन कण्ट्रोल यूनिट मशीन होती है, जिससे मतदाता मत डालता है। बेलेट मशीन से चुनाव अधिकारी द्वारा बटन दबाकर इश्यू करने के बाद कण्ट्रोल यूनिट वोटिंग मशीन में ग्रीन लाइट ऑन होती है। उसके बाद ही वोटर वोटिंग कर पाता है। एक मतदाता एक बार ही कण्ट्रोल यूनिट वोटिंग मशीन का उपयोग कर मतदान कर सकता है।

























