महासमुंद

महासमुंद : द्वितीय चरण का ’’सुघ्घर लईका-चिन्हारी शिविर’’ प्रारंभ

महासमुंद, 12 जून 2019

कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में गम्भीर कुपोषित एवं अति गम्भीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य परिक्षण एवं पोषण पुर्नवास केन्द्र में लाभान्वित कराए जाने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतो में तिथिवार सुघ्घर लईका चिन्हारी शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण में शिविर का आयोजन महासमुन्द विकासखंड़ के ग्राम बेलटुकरी, बसना के ग्राम कायतपाली ,सरायपाली के ग्राम परसकोल, पिथौरा के ग्राम चिखली एवं बागबाहरा विकासखंड़ के बोकरामुड़ा में किया गया। जिसके तहत जिले के 134 कुपोषित बच्चों का चिकित्सकों द्वारा जांच उपरांत गम्भीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें पोषण पुर्नवास के लिए भेजा गया, इसके अलावा बच्चों के पालकों को मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत दवाई दी गई एवं मध्यम कपोषित बच्चों का उपचार किया गया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, एएनएम, महिला एवं बाल विकास विभाग के सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा पालकों का पोषण एवं स्वास्थ्य विषयों पर परामर्श भी दिया गया एवं माता पिता से चर्चा कर उन्हे बच्चों के प्रति विशेष ध्यान रखने तथा समय पर पौष्टिक आहार खिलाने एवं संबंधी समझाईश दी गई। इसके अलावा कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनका प्रत्येक माह वजन कराने एवं स्वछता संबंधी सलाह दी गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!