निःशुल्क योग शिविर का आज हुआ समापन.

भंवरपुर (काकाखबरीलाल ) । छत्तीसगढ़ शासन आयुष विभाग द्वारा आयोजित निशुल्क योग प्रशिक्षण सह प्रदर्शन शिविर का आज समापन हुआ। यह शिविर विगत 2 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ था ।योग शिविर का उद्देश्य आम लोगो को योग के प्रति जागरूक करना है । योग अनेक बीमारियों को दूर भगाता है इससे शरीर स्वस्थ होता है मन तथा आत्मा शुद्ध होती है। बसना विकासखंड के बड़े साजापाली में रोहित शर्मा मुख्य योग प्रशिक्षक छत्तीसगढ़ योग आयोग तथा सागरपाली में यह प्रशिक्षण डिजेंद्र कुर्रे मुख्य योग प्रशिक्षक छत्तीसगढ़ योग आयोग ने प्रशिक्षण दिया । प्रशिक्षको ने बहुत ही अच्छे ढंग से इस प्रशिक्षण को पूर्ण किया । इस शिविर से सैकड़ों संख्या में ग्रामीण जन लाभान्वित हुए । इस शिविर में सूर्य नमस्कार ताड़ासन वृक्षासन यौगिक जोगिंग शलभासन सेतुबंध आसन मत्स्यासन सिंहासन चक्रासन उत्तानपादासन हलासन कपालभाति अनुलोम विलोम भ्रामरी शीतली शीतकारी नाड़ी शोधन भस्त्रिका उद्गीत उज्जायी आदि आसन प्राणायाम के बारे में बताया गया ।
साथ ही बीमारियों के कारण तथा योग द्वारा बीमारियों का उपचार जीवन जीने की कला के बारे में जानकारी दी गई मनुष्य का आहार विहार व्यवहार के बारे में विस्तार से बताएं गया। इस प्रकार यह योग शिविर पूर्ण रूप से सफल रहा। ग्रामीण जनो ने इस शिविर के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया तथा पुनः और शिविर आयोजित करने की मांग की है।



























