देश-दुनिया

गरबा-डांडिया की खनक व डीजे की धुन पर थिरके पिरदा के नवयुवक

काकाखबरीलाल/पिरदा:- पिरदा में सुदूर गुजरात की संस्कृति और पारम्परिक लोक गीत शनिवार को गरबा-डांडिया पिरदा में गूंज उठे। संगीत की मधुर धुनों और ढ़ोल की थाप पर पिरदा के नवयुवक के पैर यूं थिरके मानो गांव पूरी तरह गुजराती रंग में रंग गया हो।

सतरंगी लाइटों और भव्य सजावट ने गरबा डांडिया में चार चांद लगा दिए। नवयुवक समिति पिरदा के तत्वावधान में पिरदा बाजार पड़ाव में गरबा-रास आयोजित हुआ। ढलती शाम के साथ नवकलसा, नगाड़ा संग ढोल बाजे.. जैसे गीतों ने फिजा में रंग घोल दिया। वहीं नवरात्र महोत्सव में उमड़ रहे भक्तों के सैलाब व गुजराती गरबा गीतों के साथ आनंद व उल्लास भरे माहौल में थिरकते नवयुवक रंग बिखेर रहे हैं। धीरे-धीरे गरबा महोत्सव लय ताल के साथ रफ्तार पकड़ रहा है। गरबा मंडलों की ओर से पंडाल को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!