Nepal Plane Crash: घटनास्थल से सभी 22 शव और ब्लैक बॉक्स बरामद

नेपाल (Nepal) के मस्टैंग जिले (Mustang district) में रविवार सुबह हुए तारा विमान हादसे (Tara plane crash) में घटना स्थल से सभी 22 शव बरामद कर लिए गए हैं। बचावकर्मियों के मुताबिक, ब्लैक बॉक्स (black box) को भी बरामद कर लिया गया है और इसे बेस स्टेशन लाया जा रहा है। नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल नारायण सिलवाल (Nepal Army spokesman Brigadier General Narayan Silwal) ने कहा, 21 शव पहले बरामद किए गए थे और अंतिम बचा शव आज बरामद कर लिया गया है। सोमवार को बरामद 21 शवों में से नेपाली सेना 10 शवों को बेस स्टेशन ले गई थी। जबकि शेष 12 शवों को दुर्घटनास्थल से काठमांडू लाने की व्यवस्था की जा रही है।
बचाव और तलाशी अभियान की देखरेख कर रहे काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता टेकनाथ सितुआला ने कहा था कि सोमावर तक हमने 21 शव बरामद किए। लेकिन खराब मौसम के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया था। ऑपरेशन शुरू कर मंगलवार सुबह अंतिम शव भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के लिए आपको बता कें कि बीते रविवार को मस्टैंग जिले में मनापति चोटी के आधार पर 14,500 फीट की ऊंचाई पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में चार भारतीय, तीन जापानी, दो जर्मन और तीन नेपाली चालक दल के सदस्यों के साथ 22 लोग सवार थे। सभी 22 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। नेपाली मीडिया के मुताबिक, रविवार को बताया था कि तारा विमान सुबह करीब 9.55 बजे पोखरा से उड़ान भरी थी। विमान की लैंडिग 10.20 बजे होनी थी लेकिन 11 बजे के बाद विमान लापता हो गया था।

























