देश-दुनिया

कवि सुन्दर लाल डडसेना की रचना “बेटी” लोकप्रियता के प्रथम स्थान पर

सरायपाली (काकाखबरीलाल) । मेरी कविता मेरा ट्रेंड साहित्य समूह के द्वारा साहित्यिक रचनाओं का प्रकाशन वेबपेज में होता है,जिसमें अखिल भारतीय स्तर पर कवियों की रचनाओं को प्रकाशित किया जाता है। प्रकाशित रचना की लोकप्रियता के आधार पर एक सप्ताह में जिस कविता को सबसे अधिक पाठक पढ़ते हैं,उसे सप्ताहांत में सम्मानित किया जाता है। इस सप्ताह 23 से 29 सितंबर तक प्रकाशित रचनाओं में युवा साहित्यकार सुन्दर लाल डडसेना”मधुर” की कविता-बेटी ने 5506 पाठकों के साथ पहले स्थान पर रही,जो अब तक कि सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली कविता का कीर्तिमान प्राप्त किया।

साहित्य समूह द्वारा प्रमुख लोकप्रिय रचना(सप्ताह) प्रथम स्थान के सम्मान सुन्दर लाल डडसेना”मधुर”को संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया।अखिल भारतीय भारतीय काव्य संसद के अध्यक्ष पुखराज यादव प्राज ने संबोधन में कहा कि कवि सुन्दर लाल डडसेना”मधुर” की पूर्व प्रकाशित रचना”माँ”ने द्वितीय स्थान,”जीवन एक सीख” ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।इस सप्ताह जिस रचना का हम सम्मानित करेंगे वह रचना लगभग लगातार चार दिन तक पढ़ी गई है। कुल पाठकों की संख्या के आधार पर वह रचना 90 घंटे पढ़ी गई इस सप्ताह सबसे ज्यादा पाठकों के बीच पहुचने वाली रचना ने पूर्व में स्थापित सभी कीर्तिमान को परिवर्तित किया है और अब तक की सबसे ज्यादा पढ़ी गई रचना के रूप में स्थापित है ।

अखिल भारतीय काव्य संसद के साहित्यकार प्रवीण चतुर्वेदी,महेश राजा,गिरिजा पांडे,कन्हैया साहू,संतोष गुप्ता,बजरंग सैनी, ओमप्रकाश फुलारा,विश्वनाथ देवांगन,रश्मि अग्निहोत्री व समूह के समस्त सदस्यों ने शुभकामनाएं एवम बधाइयाँ प्रेषित की हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!