जांजगीर चांपा

राहुल को बोर में फंसे 70 घंटे बीते, चट्टान के बाद वाटर लेबल बढ़ने से खतरा बढ़ा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में बोरवेल के गड्ढे में फंसा राहुल 70 घण्टे से भी ज्यादा वक्त से जिंदगी के लिए मौत से संघर्ष कर रहा है। भरी-भरकम रेस्क्यू टीम भी उसे सकुशल बाहर निकलने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी समय लग रहा है, खुदाई की राह में कभी चट्टान का रोड़ा आ रहा है तो कभी बढ़ता वाटर लेबल परेशनी खड़ी कर रहा है। अब बोरवेल में बढ़ते जल स्तर से खतरा बढ़ता जा रहा है, जल स्तर बढ़ने से पानी राहुल के गले तक पहुंच रहा है, हालांकि रेस्क्यू टीम लगातार डिब्बे के माध्यम से अपनी तकनीक से पानी निकाल रही है, लेकिन ये काफी नहीं है, ऐसे में जल स्तर को कम कर इस खतरे को टालने के लिए पूरे गांव में लगातार सभी घरों के बोर चलाए जा रहे हैं। 24 घण्टे सभी बोर चलाने के निर्देश जारी किये गए हैं। कोटवार पूरे गांव में घूमकर मुनादी कर रहे हैं। घर-घर जाकर बोर 24 घण्टे चलाने की अपील की जा रही है। कोशिश यही है कि बोरवेल के जिस गड्ढे में राहुल फंसा है, वहां का जल स्तर कम रखा जा सके। राहुल की सलामती के लिए गांव वाले भी लगातार अपने घरों के बोर चला रहे हैं। सीएम लगातार ले रहे अपडेट वहीं दिल्ली गए सीएम भूपेश बघेल भी लगातार रेस्क्यू आपरेशन में लगे और मौके पर मौजूद अफसरों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। सीएम ने हर हाल में राहुल को सकुशल निकालने की हरसंभव कोशिश का आदेश दिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!