बसना

बसना : महिला को झांसा देकर लूटे सोने के जेवर, 80 हजार का माल पार

बसना। वार्ड नंबर 04 निवासी एक महिला के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से झांसा देकर सोने के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को वह खेत से पैदल अपने घर लौट रही थी। वाधवा कॉम्पलेक्स के सामने मेन रोड पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर आंख-कान के डॉक्टर के बारे में पूछताछ की। बातचीत के बाद महिला आगे बढ़ने लगी, तभी उसे अचानक कुछ दिखाई नहीं दिया और उसे समझ नहीं आया कि उसके साथ क्या हो रहा है।
कुछ समय बाद जब उसे सामान्य महसूस हुआ और वह घर पहुंची, तब उसके गले में पहनी सोने की तुलसी माला तथा दोनों कानों के सोने के टॉप गायब मिले। महिला ने बताया कि दोनों अज्ञात व्यक्ति उसके करीब 13 ग्राम वजनी सोने के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये है, कथित तौर पर खींचकर ले गए।
घर पहुंचने के बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने पुत्र आकाश साव को दी। परिवार से सलाह-मशविरा करने के बाद उसने बसना थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश एवं घटना की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!