सरायपाली

प्रतिभा कॉलेज में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन

प्रतिभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन बालसी सरायपाली में दिनांक 15- 12-23 से 21- 12-23 दिन शुक्रवार से दिन गुरुवार तक वार्षिक खेलकूद का आयोजन कराया गया जिसमें बीएड एवं डी एल एड के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के खेल जैसे क्रिकेट, कबड्डी ,बैडमिंटन, कैरम, चैस, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, गोला फेक, तवा फेक, लंबी कुद सभी खेलो मे उत्साह पूर्वक भाग लिया| क्रिकेट में डी एल एड फर्स्ट ईयर को प्रथम स्थान व बी एड सेकंड ईयर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ l कबड्डी में प्रथम स्थान डीएलएड फर्स्ट ईयर को प्राप्त हुआ एवं द्वितीय स्थान बी एड फर्स्ट ईयर के छात्रों को प्राप्त हुआ l छात्राओं में प्रथम स्थान डीएलएड फर्स्ट ईयर को प्राप्त हुआ द्वितीय स्थान डीएलएड द्वितीय वर्ष को प्राप्त हुआ l बैडमिंटन छात्रों में आकाश प्रधान प्रथम और प्रवीण प्रधान ने द्वितीय स्थान हासिल किया एवं छात्राओं में अनुसूया प्रथम स्थान और प्रांजल द्वितीय स्थान हासिल किया। बी एड छात्रों के 100 मीटर की दौड़ में कौशल पटेल प्रथम स्थान और विनय सिदार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बी एड छात्रों के 200 मीटर की दौड़ में स्थान विनय सिदार प्रथम स्थान और कौशल पटेल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। डी एल एड छात्रों के 100 मीटर की दौड़ में डालेश्वर सिदार ने प्रथम स्थान और जगदीश ने द्वितीय स्थान हासिल किया।100 मी छात्राओं की दौड़ में नेहा भाई ने प्रथम स्थान और अमिता भोई ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर की दौड़ में जगदीश ने प्रथम स्थान और और डालेश्वर सीदार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर की छात्राओं की दौड़ में प्रथम स्थान नेहा भोई और द्वितीय स्थान वीणा प्रधान ने हासिल किया। लंबी कूद में जगदीश प्रथम और डालेश्वर सिदार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक छात्रों में कुलदीप पटेल ने प्रथम स्थान और जगदीश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक छात्राओं में प्रथम स्थान दीपांजलि और द्वितीय स्थान अनुसूया ने हासिल किया। इस प्रकार इनडोर खेलों में शतरंज में बीएड छात्रों में खिरसिंधु, डी एल एड छात्रों में आकाश प्रधान प्राप्त किया। शतरंज छात्राओं में रौशनी प्रधान ने प्रथम स्थान हासिल किया।कैरम में डीएलएड छात्राओं की मैच में दीपांजलि और अनसूया की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कैरम बी एड छात्राओं में प्रथम स्थान वर्षा और प्रिया कि जोड़ी ने हासिल किया। म्यूजिकल चेयर में रिंकी सतपति प्रथम और माहेश्वरी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों का आनंद लिया वार्षिक खेलकूद को सफल बनाने में कॉलेज के प्राचार्य श्री राजेंद्र चौधरी एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!