रायपुर

रमन सरकार के दौरान बंद किये गए सभी आरटीओ बेरियर भूपेश सरकार ने फिर से किया शुरू

रायपुर (काकाखबरीलाल).रमन सरकार के दौरान बंद किये गए सभी परिवहन चौकियों को भूपेश सरकार ने फिर से शुरु कर दिया है। परिवहन विभाग के सचिव विजय ध्रुर्वे ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि 4 जुलाई 2017 की रात 12ः00 बजे बंद की गई राज्य की सीमाओं पर स्थापित परिवहन जांच चौकियों को आदेश होने की तारीख से फिर से शुरु किया जा रहा है। प्रदेश की सीमाओं पर पाटेकोरा समेत 16 परिवहन जांच चौकियां है।आपको बता दें परिवहन जांच चौकियों में जबरदस्त भ्रष्टाचार और अवैध वसूली किये जाने के वीडियो और खबरें आने के बाद पूर्व परिवहन मंत्री राजेश मूणत ने सभी परिवहन जांच चौकियों को बंद करने का आदेश जुलाई 2017 में जारी किया था।आरटीओ के भ्रष्टाचार की खबरों के बाद केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने भी इस विभाग को देश का सबसे बड़ा भ्रष्ट विभाग कहा था। राज्य में सरकार बनने के बाद जब फिर से आरटीओ को चालू किये जाने की सुगबुगाहट शुरु हुई थी उस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने इसे दुबारा शुरु करने से इंकार कर दिया था।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!