पिथौरामहासमुंद

पिथौरा विश्व हिंदू परिषद् बजरंगदल ने फूंका आदिपुरुष फिल्म के डायरेक्टर – ओम रावत का पुतला

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल@पिथौरा नगर । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में हुआ पुतला दहन जिसमे विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल नगर संयोजक राजवीर प्रजापति ने कहा जिस तरह से आदी पुरुष फिल्म को बनाया गया है, उसके डायलॉग रखे गए हैं ,उनसे यहां साफ है कि यह एक तरह का प्रोपोजेंडा है जिसमें हिंदू समाज की संस्कृति, सभ्यता, आस्था भावनाओं के साथ साथ रामायण जैसी पवित्र ग्रंथ का अपमान किया गया है। यह एक अशोभनीय निंदनीय कार्य है ,जिसके लिए सार्वजनिक रूप से निर्देशक और लेखक को माफी मांगनी की चाहिए, और इस फिल्म को पूरी भारत में बैन किया जाए ।बजरंगदल कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने आदिपुरुष फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा था, लेकिन फिल्म के पोस्टर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी, माता सीता और दादा हनुमान जी को देख मयंक के मन में जिज्ञासा हुई की एक बार यह फिल्म देखी जाए , लेकिन वहां जाकर उन्हें पता लगा की इस मूवी में कहीं न कहीं राजनीति का खेल खेला गया है, हिंदू धर्म के देवी देवताओं के आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है, अमर्यादित और अपमानजनक भाषा शैली और शब्दों का चयन किया गया है, माता सीता को बिना घूंघट के दिखाया गया और पूरा फिल्म को कार्टुनाइज कर और भी नाना प्रकार की ऐसी घटनाएं हैं जिससे हिंदुओं की भावना आहत हुई है, और उन्होंने कहा कि इस फिल्म को देखकर लगता नहीं की ये फिल्म हमें अपने वास्तविक इतिहास से परिचय करवा पाएगी।
जिसमे मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल दल नगर संयोजक राजवीर प्रजापति बजरंग दल के प्रखंड संयोजक गीतेश पंडा, खंड संयोजक देवनारायण पटेल ,विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष राजेश चौधरी ,बजरंग दल जिला सहसंयोजक अभिषेक दास, गौ माता सेवा समिति अध्यक्ष कमलेश डडसेना ,सहसंयोजक ब्रजेंद्र प्रधान ,उपाध्यक्ष योगेश यादव, , राजाबाबू उपाध्याय कैलाश ध्रुव, मनीष पटेल, यशवंत ठाकुर ,यशपाल मधुकर, घनश्याम पटेल ,संजय निषाद ,सोनू निषाद ,गोपी निषाद ,अनुज प्रजापति, श्यामलाल निषाद ,ओम नायक, तुलेश साहू सहित बजरंग दल के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!