आदीवासी युवक को योजना से लोन तो मिल नहीं पर फिर भी भेज दिया रिकवरी का आदेश..

– जॉन सेमसन
झलप (काकाखबरीलाल)। थाना पटेवा अंतर्गत बाजार वार्ड झलप निवासी रोहित ध्रुव नामक युवक शाशन के महत्व कांक्षी योजना से कलेक्टर और लीड बैंक के तीन बार आदेश के बावजुद लोन तो नही मिला लेकिन गुरूवार 12 सितम्बर के दोपहर 1 लाख 21हजार 281 रुपये 73 पैसे का रिकवरी नोटिस रजिस्टर्ड डाक से पहुच गया।
ऐसे में उक्त युवक को इस बात की चिंता में घेर लिया है कि वह यह राशि जिसे उसने लिया नही जमा कहा से करेगा।
बता दे कि उक्त युवक अन्तव्यवशायी योजना से 2 लाख रुपये का लोन लेने हेतु कलेक्टर जनदर्शन टोकन क्रमांक 120217002998 दिनांक 14 नवंबर 2017 से लगातार गुहार लगा रहा है जिसपर जिला अन्तव्यवशायी अधिकारी, लीड बैंक आदि ने पंजाब नेशनल बैंक नरतोरा के मैनेजर को पत्र भेजकर लोन देने हेतु निर्देशित किया था।लेकिन बैंक मैनेजर ने गरीब परिवार के पहले प्रोजेक्ट रिपोर्ट की मांग की पश्चात इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की बात लिखित में देकर लोन देंने से मना कर दिया था।पस्चातअन्तव्यवशायी अधिकारी ने झलप पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर को फटकार भी लगाई थी।खैर अब इस मामले के बारे में पूछने पर बैंक मैनेजर पोस्ट विभाग की गलती बता रहा है।जिसके कारण यह लोन रिकवरी का आदेश उक्त युवक तक पहुच गया।

























