महासमुंद
शिक्षक दिवस पर सुंदर लाल डडसेना “मधुर” की कविता का ई-प्रलेख काव्य संग्रह कलाम में संकलित

बसना (काकाखबरीलाल)। कविता मेरा ट्रेंड के संस्थापक पुखराज यादव “प्राज” द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस विशेषांक ई-प्रलेख काव्य संग्रह “कलाम” में युवा कलमकार सुन्दर लाल डडसेना “मधुर”की रचना – गुरू ज्ञान के सागर,को शामिल किया गया जो स्थानीय कलमकारों और शिक्षक समुदाय के लिए गौरव की बात है।

ज्ञात हो कि इस साझा ई-काव्य संकलन में छ.ग. के अलावा राजस्थान,उत्तराखंड,बिहार,म.प्रदेश और महाराष्ट्र के ख्यातिलब्ध कवियों के द्वारा शिक्षा और शिक्षक की भूमिका,वर्तमान स्थिति व उनके प्रासंगिकता के आधार पर रचनाओं को संकलित किया गया है। जिसमें मधुर की कविता के शामिल होने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी गई।
AD#1























