महासमुंद
गोंगल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

गोंगल (काकाखबरीलाल)। शा.प्राथमिक शाला गोंगल वि.ख. महासमुन्द में शिक्षक दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया | सर्वप्रथम प्रधानपाठक श्री दिनेश सिंह वर्मा,शिक्षक लुकेश्वर सिंह ध्रुव द्वारा छायाचित्र पर तिलक और फूल अर्पण किया गया तत्पश्चात शिक्षको के द्वारा बच्चो को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में बताया गया कि उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा के लिये बहुत बड़ा योगदान दिया तथा समाज को शिक्षा को जोड़ने के लिये अथक प्रयास किया उन्होंने शिक्षक होते हुये से सभी कार्य किये उन्ही की याद में उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते है | बच्चो द्वारा गीत कविता सुनाया गया एवं शिक्षको का स्वागत कर सम्मान किया गया ।
AD#1





























