सरस्वती शिशु मंदिर बसना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस.

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल: शिक्षक दिवस कार्यक्रम के अवसर पर भैया बहनो ने पूरे विद्यालय मे अध्यापन कार्य किया ।दोपहर दो बजे से सामूहिक सत्र प्रारंभ हुआ जिसमे गुरू वंदना के साथ साथ भैया बहनो ने गुरू महिमा पर अपने विचार ब्यक्त किए। इस अवसर पर संचालन समिति के अध्यक्ष श्री रामचंद अग्रवाल जी ने कहा कि शिक्षक सदैव सम्माननीय होता है। शिष्य और शिक्षक जब अपने अपने कर्तब्य के प्रति सजग होते है तो शिक्षा मे श्रेष्ठ गुणवत्ताआती है।समिति के सहसचिव श्री सौम्यरंजन कानूनगो ने अपने छात्र जीवन का स्मरण कर उत्तम छात्र बनने का आग्रह किया।

प्रधानाचार्य श्री भरोसराम साव जी ने सर्वपल्ली डा राधाकृष्णनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।प्राचार्य श्री रमेश कर ने कहा कि विद्यार्थी और आचार्य के बीच भक्ति की कडी होती है चूंकि भक्ति श्रद्धा और प्रेम के संयोग से उत्पन्न होता है अतःसर्वप्रथम श्रद्धा का होना अनिवार्य है। शिष्य मे सीखने की ललक और शिक्षक मे अधिक से अधिक ज्ञान देने की प्रबल ईच्छा होना चाहिए। साधन से ज्यादा जरूरी साधना है और साधना के लिए साधक मन का होना आवश्यक है। सभा को वरिष्ठ आचार्य द्वय श्रीशांतिपनी होता वश्री अभिमन्यु दास जी ने भी संबोधित किया। भैया बहनों ने समस्त आचार्य बंधु भगिनियों काशाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।




























