वाहन चालक प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के गरीबीरेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 8 वीं उत्तीर्णयुवाओं को निःशुल्क वाहन प्रशिक्षण प्रदाय करने केलिए 30 नवंबर 2021 तक आवेदन आमंत्रित कियागया है। इच्छुक आवेदक नियत तिथि एवं कार्यालयीनसमय में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप सेसहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालयकबीरधाम में आवेदन जमा कर सकते है।
ज्ञात है कि अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित लक्ष्य 10पद तथा अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित लक्ष्य10 कुल 20 अभ्यर्थी के लिए निःशुल्क वाहन प्रशिक्षणहेतु प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाना है।अभ्यर्थियों का चयन 8 वीं के परीक्षाफल मेरिट सूची केआधार पर किया जाएगा। आवेदक गरीबी रेखा के नीचेशासन द्वारा जारी गरीबी रेखा की सूची वर्ष 2002शामिल परिवार में होना चाहिए। अभ्यर्थियों कोछ.ग.राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी कीआयु प्रशिक्षण वर्ष के 01 जुलाई को 18 से 35 वर्ष केमध्य होना चाहिए।
























