महासुमंदसरायपाली

ओड़िशा सीमा से सरायपाली तक लगा ट्रकों का मेगा जाम

संबलपुर में वकीलों की हड़ताल की वजह से 115 किमी सरायपाली तक लगी है ट्रकों की कतारें

काकाखबरीलाल,सरायपाली:-ओड़िशा के संबलपुर में हाईकोर्ट बेंच बनाने की मांग को लेकर वकीलों के लगातार चक्काजाम से भारी वाहनों की लम्बी कतारें लग गई हैं. ओड़िशा सीमा से 25 किमी सरायपाली के समीप बैतारी गांव तक ट्रकों की कतार पहुंच गई है. वकीलों द्वारा चक्काजाम गुरूवार सुबह से शुरू किए जाने की जानकारी मिली है जो अब तक जारी है. यही स्थिति रही तो रात भर में सरायपाली से आगे बसना की ओर भी ट्रकों की लाईन लग जाएगी. जाम के चलते ओड़िशा जाने वाले यात्री वाहनों को भी भारी परेशानी हो रही है. सोहेला से आगे सभी तरह के चारपहिया वाहनों को रोके जाने की भी खबर है. ट्रकों में लदे लाखों रूपए काकच्चा माल खराब होने के कगार पर हैं. ट्रक चालक, परिचालकों को भी भोजन के लिए भटकना पड़ रहा है.

दरअसल ट्रकों के लाईन संबलपुर से ही लगी हुई है, जिसके चलते भारी वाहनों को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है. पूर्व में लोहराचट्टी स्थित बेरियर के चलते अक्सर जाम की स्थिति बनती थी. वह भी मुश्किल से मुरमुरी चौक तक ही पहुंचता था. इस तरह की स्थिति पहलीबार निर्मित हुई है. ट्रकों में साग सब्जी, फल, प्याज आदि कई ऐसी वस्तुएं है जिन्हें एक-दो दिन के अंदर ही गंतव्य तक पहुंचाना रहता है. ऐसी वस्तुएं लगातार जाम की वजह से नष्ट होने की स्थिति में पहुंच गए हैं. यात्री वाहनों को भी ओड़िशा जाने के लिए काफी वक्त लग रहा है. इसके अलावा मार्ग में गुजरने वाले अन्य लोग जाम की स्थिति से परेशान हैं. सिंघोड़ा पुलिस भी दूसरे वाहनों के लिए यातायात सुगम करने में लगातार जुटी हुई है.

ढाबों में अनियंत्रित भीड़

हजारों की तादाद में ट्रक चालकों को भोजन के लिए परेशान होना पड़ रहा है. सरायपाली से लेकर ओड़िशा सीमा तक स्थित सभी होटलों, ढाबों में आज भारी भीड़ देखी गई. अनियंत्रित भीड़ के चलते भोजन बनाकर दे पाना भी ढाबा वालों के लिए भी मुश्किल हो रहा है.

खुलने की संभावना

संबलपुर में वकीलों के द्वारा आंदोलन किए जाने के कारण इसका असर यहां भी देखा जा रहा है. संबलपुर से सरायपाली 115 किमी दूरी तक ट्रकों का मेगा जाम लगा हुआ है,पुलिस सूत्रों के मुताबिक आज 1 दिसम्बर सुबह तक जाम खुलने की संभावना बताई जा रही थी. ओड़िशा और सरायपाली के बीच पहलीबार इतना लम्बा जाम बना हुआ है, जिसके चलते मार्ग में गुजरने वाले अन्य लोग भी काफी परेशान है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!