स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर धूम – धाम से मनाया गया गांधी शास्त्री जयंती

सरायपाली (काकाखबरीलाल) । दिनांक 2 अक्टूबर को शासकीय प्राथमिक शाला सिरबोडा एवं उच्च प्राथमिक शाला सिरबोडा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150वीं जयंती एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर की जयंती विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम 8:00 बजे स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति नारा लगाकर संदेश दिया गया। रैली के दौरान गली की साफ सफाई भी की गई ।

रैली गांव का भ्रमण करते हुए गांव के बीच चौराहे पर पहुंचा जहां पर गांधी जी के 150वी जयंती पर बच्चों द्वारा 150 दीप प्रज्वलित किए गए एवं वहां उपस्थित सभी लोगों एवं बच्चों द्वारा स्वच्छता के लिए संकल्प लिया गया। रैली वापस स्कूल प्रांगण में समाप्त किया गया।
इसके पश्चात बच्चों एवं समस्त ग्रामीण जन स्कूल के शिक्षक गणों द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी के छायाचित्र में गुलाल , माल्यार्पण एवं श्रीफल भेंट किया गया इसके पश्चात बच्चों द्वारा प्रेरणादायक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री धर्मेंद्र राणा ने किया कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक शाला के शिक्षक महेश साहू ,हीरालाल साहू,दिनेश कश्यप,खिरोद्र चौधरी,अनीता साहू, बच्चे एवं एसएमसी के अध्यक्ष अभिमन्यु नैरोजी जी ,पंचायत के उपसरपंच ललित सिदार,भजन सिंह नायक,दिगंबर सिदार, युवराज सिदार,धरणीधर नायक, पदमन पटेल सिरपुर गोपीनाथ बारीक उपेंद्र बेहरा रसिक भोई कृष्णा बुड़ेक महेंद्र नायक मंजू लता पुष्टि अंबिका दास सावित्री सिदार तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक गण ,एवं पालक गण उपस्थित थे।



























