भंवरपुर
डीजेंद्र कुर्रे बने नवोदय क्रांति के ब्लॉक मोटिवेटर

संतोष पटेल,भंवरपुर – बसना विकासखंड में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुरुषोत्तमपुर के शिक्षक श्री डिजेंद्र कुर्रे को बसना ब्लॉक में ब्लॉक मोटिवेटर बनाया गया। नवोदय क्रांति परिवार पूरे भारत के विभिन्न राज्यों मैं यह संचालित है जिसका स्लोगन सबके लिए सरकारी शिक्षा बेहतर हो हमारी शिक्षा के संकल्प को आगे बढ़ने के लिए कुछ संकल्पित शिक्षक अपने स्कूलों में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। नवोदय क्रांति के संस्थापक श्री संदीप ढिल्लों सर के मार्गदर्शन में भारत के विभिन्न राज्यों में शिक्षा का नया क्रांति एक नया इतिहास कायम किया है। महासमुंद जिले से ही नेशनल मोटिवेटर राजू साहू ,स्टेट मोटिवेटर प्रेम चंद साहू, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, संकुल समन्वयक एवं ब्लाक के विभिन्न शिक्षण शुभकामनाएं दिए।
AD#1

























