बसना

बसना : चार शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नए संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

महासमुंद । जिले के बसना अनुविभाग अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों के समर्पण एवं युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत नवीन संचालन संस्था के चयन के लिए इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बसना ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बिछिया द्वारा संचालित सागरपाली, ग्राम पंचायत छिर्राचुवां द्वारा संचालित छिर्राचुवां तथा सीता महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित पुरुषोत्तमपुर की उचित मूल्य दुकानों का समर्पण किया गया है। वहीं सुखापाली की दुकान पूर्व संचालनकर्ता ग्राम पंचायत से निरस्त होकर वर्तमान में शिवम उपभोक्ता भंडार से अस्थायी रूप से संलग्न है। इसी प्रकार बड़ेटेमरी की दुकान पूर्व संचालनकर्ता ओम महिला स्व-सहायता समूह से निरस्त होने के बाद प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति द्वारा संचालित खट्खटी उचित मूल्य दुकान से अस्थायी रूप से संलग्न है।
कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) एवं शासन के निर्देशानुसार इन दुकानों का युक्तियुक्तकरण कर नवीन संचालन संस्थाओं को आबंटित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 की कंडिका-9 के तहत वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समितियां, महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायतें एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियां निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकती हैं।
इच्छुक संस्थाएं आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन 18 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बसना कार्यालय में जमा कर सकती हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!