सरायपाली में सबसे अधिक, कोमाखान में सबसे कम बारिश पढ़े पूरी खबर

सरायपाली। जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून 2026 से अब तक 596.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सबसे अधिक वर्षा सरायपाली तहसील में 798.6 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जबकि कोमाखान तहसील में सबसे कम 400.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
तहसीलवार कुल वर्षा के आंकड़ों के अनुसार पिथौरा में 789.4 मिमी, बसना में 664.6 मिमी, महासमुंद में 481.4 मिमी, बागबाहरा में 446.2 मिमी तथा कोमाखान में 400.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
वहीं 28 जुलाई को जिले में 31.7 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान पिथौरा तहसील में सर्वाधिक 76.6 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा बसना में 31.8 मिमी, सरायपाली में 23.2 मिमी, बागबाहरा में 22.3 मिमी, महासमुंद में 21.7 मिमी तथा कोमाखान में 15.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
लगातार हो रही बारिश से जिले के जलाशयों, तालाबों और नदियों में जलस्तर बढ़ने लगा है, जिससे खरीफ फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। हालांकि प्रशासन ने नागरिकों से बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।






























