बड़ी खबरस्वास्थ्य खबर

रविंद्र चौबे को लखनऊ के PGI अस्पताल किया गया शिफ्ट,हालात स्थिर

काकाखबरीलाल,लखनऊ। गंभीर स्थिति में रविंद्र चौबे को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब से कुछ देर पहले ही उन्हें एबुलेंस के जरिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों का दल लगातार उनके लिए अथक प्रयास कर रहा है।साजा विधानसभा से विधासक और क़द्दावर कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे कल मंत्री कवासी लखमा के साथ रायबरेली पहुँचे थे। देर शाम वे वापस लौटे। ख़बरें हैं कि शाम से ही तबियत उनकी बिगड़ रही थी, और तड़के उन्हे गंभीर ह्रदयाघात हुआ।मंत्री रविंद्र चौबे बेहद मिलनसार और विषयों की गंभीर जानकारी रखने वाले चुनिंदा राजनीतिज्ञों में एक हैं। मंत्री रविंद्र चौबे अब से कुछ देर पहले पीजीआई अस्पताल शिफ़्ट किया गया। अस्पताल में मंत्री शिव डहरिया, कवासी लखमा, विधायक शैलेष पांडेय, सलाहकार बिनोद वर्मा, प्रदीप शर्मा, रुचिर गर्ग सहित कई लोग मौजूद हैं। पंक्तियों के लिखे जाने तक मंत्री रविंद्र चौबे की हालत बेहद नाज़ुक परंतु स्थिर बताई गई है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!