पिथौराबड़ी खबर

पिथौरा : बदमाशों की दबंगई कृषि केंद्र संचालक से मारपीट कर नगदी रकम सहित मोबाइल लेकर रफुचक्कर

जिले में लूट व चोरी की वारदात थमने का नाम ही ले रहा. बीती रात फिर राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर पिथौरा काठी ढाबा के पास बदमाशों ने कृषि केंद्र के संचालक के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया है.

कृषि केंद्र के संचालक कुलेश्वर सिन्हा (प्रेम कृषि केंद्र बया रोड लहरौद) देर रात अपनी बाइक से अपना घर जा रहा था. 3 युवक बाइक से पीछा करते हुए रास्ता रोककर कुलेश्वर सिन्हा से लाठी डंडे से मारपीट कर करीब 4,000 नगद व 25000 कीमती मोबाइल लूट कर ले गए. मामले की शिकायत पर पिथौरा पुलिस जांच में जुटी है. इस मामले में विनोद मिज अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा ने कहा लूट की घटना हुई है. पुलिस की टीम लगाकर जांच पड़ताल की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!