महासुमंद

महासमुंद:जमीन विवाद में महिला पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, कोतवाली में शिकायत

महासमुंद। शहर के ईसाई पारा वार्ड क्रमांक 10 निवासी मंजित सिंह ने एक महिला पर जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज, धमकी देने और जबरन कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली महासमुंद में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार आवेदक मंजित सिंह ने बताया कि उनके पिता के नाम पर खसरा नंबर 685/24 (साबिक नंबर 685, 686, 56/3) रकबा 0.0654 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेख में दर्ज है। उनका आरोप है कि उक्त भूमि पर श्रीमती सहेलका दास, पति स्वर्गीय अनिल दास, निवासी महासमुंद द्वारा रात के समय ईंट-गिट्टी रखवाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था।
आवेदक का कहना है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया तो महिला कथित रूप से अश्लील गाली-गलौज करने लगी तथा पत्थर उठाकर मारने के लिए दौड़ी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत में महिला पर अनाधिकृत रूप से भूमि में प्रवेश कर अतिक्रमण करने का भी आरोप लगाया गया है।
मंजित सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है, जिसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!